{"_id":"62bb63699a975876505b1e9d","slug":"six-acs-of-three-bullion-traders-were-found-running-due-to-theft-electricity-sambhal-news-mbd432924121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सराफा व्यापारियों के छह एसी चोरी की बिजली से चलते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सराफा व्यापारियों के छह एसी चोरी की बिजली से चलते मिले
विज्ञापन
संभल में आर्य समाज रोड स्थित ट्रांसफार्मर से जा रहे कटिया केबल की वीडियो बनाते एसडीओ शहर यशपाल सि
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बिजली विभाग की टीमों ने नगर के मोहल्ला ठेर में मॉर्निंग रेड की। इस दौरान तीन सराफा व्यापारियों के घर चोरी की बिजली से छह एसी चलते मिले। इनसे करीब 13 किलोवाट की बिजली चोरी हो रही थी। कनेक्शन केबल के अलावा कटिया कनेक्शन से भी चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि यह तीनों व्यापारी सगे भाई हैं और इनके घर एक ही परिसर में बने हैं। एक भाई की मौत हो चुकी है लेकिन कनेक्शन उन्हीं के नाम से है। इसके अलावा भी अलग अलग मोहल्लों में 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और जुर्माना लगाया गया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव अपनी टीम, विजिलेंस और पीएसी के जवानों के साथ मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग रेड के दौरान आर्य समाज रोड स्थित एमएल पैलेस में बने मकानों में पहुंच गए। यहां संभल की श्रीसराफा कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र अगवाल के घर चेकिंग की तो कनेक्शन केबल के अलावा कटिया कनेक्शन भी मिला। दो एसी ऐसे मिले जो चोरी की जा रही बिजली से चल रहे थे। नरेंद्र अग्रवाल के भाई महेंद्र और राजेंद्र के घर भी बिजली चोरी होती मिली। महेंद्र और राजेंद्र के घर में भी दो-दो एसी चलते मिले। बताते चलें कि राजेंद्र की मौत हो चुकी है। अब उनके परिवार में उनके बच्चे हैं। करीब 13 किलोवाट की बिजली चोरी होने का आंकलन बिजली विभाग द्वारा किया गया है। तीनों पर करीब दस लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि मोहल्ला ठेर के अलावा हातिमसराय, मेंथा बाजार और सोतीपुरा क्षेत्र में वेदप्रकाश, आनंद कुमार, विजेंद्र, नरोत्तम, रामरतन, प्रदीप, अबरार हुसैन, कंचन, सोनम, लतीफ, नावेद, बुशरा, प्रेमवती समेत 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 20 लाख का जुर्माना लगाया है।
---
मेरे और मेरे स्वर्गीय भाई के घर कटिया कनेक्शन नहीं पकड़ा गया है। एसी हमारे कोठी में लगी हैं लेकिन कनेक्शन से चलाते हैं। एक भाई के घर कटिया कनेक्शन चलता मिला है। लेकिन तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है और जुर्माना लगाया जा रहा है। यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
नरेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, श्रीसराफा कमेटी, संभल।
---
कोट
सराफा व्यापारियों के घर चोरी की बिजली से छह एसी चलते मिले। 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अन्य 32 घरों में जो बिजली की चोरी पकड़ी गई है उन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली की चोरी नहीं करने दी जाएगी।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, संभल डिविजन।