फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sisuna Danda: Ganga Mela divided into four sectors, preparations in full swing

सिसौना डांडा : चार सेक्टरों में बांटा गंगा मेला, तैयारियां तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sisuna Danda: Ganga Mela divided into four sectors, preparations in full swing
सिसौना डांडा गंगा मेले के लिए प्रकाश की व्यवस्था को लाइटें लगाने की तैयारी। संवाद
गवां। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में जिला पंचायत की ओर से लगने मिनी कुंभ कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। मेल स्थल को चार सेक्टरों में बांटा गया है।शनिवार शाम पांच बजे के करीब अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बैठक की और फिर बाद में मेला परिसर का जायजा लिया। अधिकारियों ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्नान के लिए तैयार किए जा रहे गंगा घाट को भी अधिकारियों ने देखा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने, उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए घाट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मालूम हो कि मेला परिसर में कच्ची सड़कों और बिजली का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह ने बताया मेला को चार सेक्टर में बांटकर व्यवस्थाओं के पूर्ण कर आयोजन किया जाएगा। प्रशासन, बाजार, सांस्कृतिक मंच, प्रदर्शनी जैसे सेक्टर तैयार कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की जरूरत को देखते हुए नल, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था कैमरा आदि भी लगवाएं जाएंगे। मेला परिसर में प्लास्टिक और पॉलीथिन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासन मेला स्थल और गंगा घाट पर पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली चीजों को प्रतिबंधित कर स्वच्छ रखा जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मेला प्रभारी डाॅ. वंदना मिश्रा, सीएमओ डाॅ. तरुण पाठक, डीएफओ प्रीति यादव, रूपेश वर्मा, गवां नगर पंचायत के अध्यक्ष सर्वेश दिवाकर, ईओ स्वेतांक सारस्वत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed