फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sister-in-law had killed Mustafa along with her lover

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी मुस्तफा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law had killed Mustafa along with her lover
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में मुस्तफा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मुस्तफा की भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक ने दोनों को एक साथ देख लिया था, झगड़ा करने पर दोनों आरोपियों ने मुस्तफा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में सरसों के खेत में 15 दिसंबर की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक की शिनाख्त गांव जनेटा निवासी मुस्तफा के रूप में हुई थी। युवक के पिता गुड्डू हाफिज उर्फ मुंतयाज अली ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में युवक की भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी सैफ अली का नाम सामने आया। आरोपी मुस्कान को उसके घर से व सैफ अली को चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया। आरोपी सैफ अली का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी सैफ अली ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके आपस में प्रेम संबंध हैं। कई बार पहले भी मिल चुके हैं। मुस्तफा को दोनों के बारे में शक था। 14 दिसंबर की शाम को मुस्कान ने फोन करके उसे मिलने के लिए घर बुलाया था। उस दौरान मुस्तफा आ गया था और दोनों को एक साथ देख लिया था। वह अपनी भाभी पर नाराज हो गया तथा उससे झगड़ने लगा था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने मुस्तफा के गले में दुपट्टा डालकर कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद दोनों ने मुस्तफा के शव को उठाकर पास में ही सदर के सरसों के खेत में डाल दिया और अपने घर चले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, एसआई सुंदरलाल, रतनेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, लोकेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल डोली, नीतू, कांस्टेबल विकास कुमार, विशाल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच में परिवार के लोगों पर शक गहराया। इसके बाद परिवार के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए तथा कॉल डिटेल निकलवाई गई। इसमें युवक की भाभी के मोबाइल नंबर से पिछले छह माह में अज्ञात नंबर पर लगातार दिन व देररात में कॉल करने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी उसकी भाभी का प्रेमी हैं।

गांव जनेटा में युवक मुस्तफा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी पकड़ में आए हैं।
चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed