{"_id":"624601f4cc2fed04322fb8ee","slug":"sir-my-daughter-wants-to-marry-boyfriend-please-explain-sambhal-news-mbd423258867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर, मेरी बेटी प्रेमी से शादी करना चाहती है, प्लीज समझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, मेरी बेटी प्रेमी से शादी करना चाहती है, प्लीज समझाएं
विज्ञापन
असमोली (संभल)। थाना क्षेत्र निवासी युवती की मां ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी बेटी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है। जबकि हम उसकी शादी कहीं और तय कर चुके हैं। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को थाने बुलाया। थाने में भी युवती प्रेमी से ही शादी की बात अड़ी रही। पुलिस के सामने भी युवती की जिद को देखते हुए परिजन तैयार हो गए और युवती का रिश्ता उसके प्रेमी के साथ तय करने को तैयार हो गए।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता तय हो गया है और वह अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। उसे आप समझाएं। पुलिस अधीक्षक ने असमोली पुलिस को मामला निबटाने के लिए निर्देश दिए। थाने में युवती और उसके प्रेमी को बुलाया गया। युवती अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। जबकि युवती की मां ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी युवक से रिश्ता तय कर दिया है और जल्द ही वह शादी कर देंगी लेकिन युवती इस पर तैयार नहीं हुई। युवती की जिद देखते हुए परिजन भी तैयार हो गए और प्रेमी से ही शादी कराने की बात कहकर चले गए।
दरअसल युवती जिस युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई है वह उसकी बहन का देवर है और फिलहाल युवती बहन के घर पर ही रह रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया। जिसके बाद वह घरों को लौट गए। युवती ने अपने प्रेमी से निकाह करने की बात कही थी। जिस पर दोनों पक्ष तैयार हो गए हैं।