फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sick woman operated in unregistered clinic, referred to condition worsening, died

बीमार महिला का अंपजीकृत क्लीनिक में ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर रेफर, मौत हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sick woman operated in unregistered clinic, referred to condition worsening, died
ओबरी(संभल)। असमोली क्षेत्र में बीते दस दिन में अपंजीकृत क्लीनिकों पर नोडल अधिकारी की ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद तीन अलग-अलग महिलाओं की लापरवाही से मौत हो गई। शनिवार की शाम तलवार में अंपजीकृत क्लीनिक में बीमार महिला का ऑपरेशन किया गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी नसरीन (48) पत्नी जमील अहमद बीमार चल रही थी। जिसके चलते शुक्रवार की शाम परिजनों ने सैदनगली-चौधरपुर मार्ग के किनारे तलवार गांव में स्थित एक अपंजीकृत क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया था। शनिवार की शाम क्लीनिक संचालक ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे रेफर कर दिया गया। जहां महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग उठाई। बताते चले कि आठ दिन पहले शहबाजपुर कलां में 20 मई की सुबह महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। जहां महिला की मौत हो गई थी। बुकनाला गांव में भी महनाज फात्मा हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इस सबके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं। इससे अपंजीकृत संचालकों ने हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

----------------
कोट
अंपजीकृत क्लीनिक में ऑपरेशन होना गंभीर बात है। ऑपरेशन करने के बाद महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी कर रहे हैं। मौके पर जाकर हकीकत देखी जाएगी। तथ्य सामने आने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed