फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shot to teacher in sambhal

सेवानिवृत्त शिक्षक पर मामूली विवाद में चलाई गई गोली, बेटे को भी लगे छर्रे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
shot to teacher in sambhal
दीपासराय में गोली लगने घायल हुए सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद शारिक। - फोटो : SAMBHAL
संभल। दीपासराय चौक में मामूली विवाद के बाद गुरुवार को सरेशाम सेवानिवृत शिक्षक पर गोली चलाई गई। शिक्षक के कमर में गोली लगी है। छर्रे बेटे को भी लगे हैं दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन थानों ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश कराई।
विज्ञापन

दीपासराय निवासी मास्टर मोहम्मद शारिक हुसैन, सरकारी जूनियर हाईस्कूल शेर खां सराय से सेवानिवृत हैं। घटना के वक्त उनके बेटे सारिम उनके साथ थे। बेटे ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे के करीब मोहल्ले के ही एक युवक ने जो उनका पड़ोसी भी है ने उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरी कॉल की। उन्होंने तत्काल 100 डायल पर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके के लिए चली और पुलिस ने उन्हें दीपासराय चौक पहुंचने के लिए कहा। वह अपने घर से चौक के लिए निकल गए। जैसे ही चौक पर पहुंचे तो सामने से उन पर फायर किया गया। जिसमें उनके पिता को कमर पर गोली लगी और छर्रे उन्हें भी लगे। इसके बाद आरोपी भाग गया। घटना के पीछे दोपहर में हुआ विवाद है। बेटे सारिम ने बताया कि उनका मकान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें युवक ने उनसे हाथापाई की थी लेकिन कुछ लोगों ने विवाद को निबटा दिया। शाम के वक्त जब उसी युवक ने धमकी दी और कहा कि अगर चौक पर आए तो गोली मार देगा।
युवक की धमकी को पुलिस से अवगत कराया था। पुलिस मोहल्ले में घटनास्थल से मात्र दो सौ मीटर दूर रही होगी तब तक युवक गोली मारकर भाग गया। इसके छर्रे उन्हें भी लगे। दोनों घायलों को संभल के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभल कोतवाली, नखासा तथा असमोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
एहतियाती तौर पर बुलाई गई कई थानों की पुलिस
नखासा के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पहुंचे थे। एहतियातन कई थानों की पुलिस बुलाई गई। जिससे माहौल खराब न हो जाए। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मिट्टी उठाने को लेकर हुआ था विवाद
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल घटना की सूचना मिलते ही निजी अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों घायल थे। शिक्षक के बेटे से उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद बताया कि मोहम्मद शारिक अपना मकान बनवा रहे हैं। मोहल्ले में सबमर्सिबल पंप के लिए बोरिंग हो रही थी जहां से मजदूरों ने मिट्टी उठाई थी। मिट्टी उठाने से दूसरे पक्ष ने रोका था और इस पर विवाद हुआ। विवाद के चलते शाम पौने सात बजे के करीब पिता पुत्र को छर्रे लगे हैं। दोनों का उपचार हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed