{"_id":"5af4a2b44f1c1b350b8b94ed","slug":"shooted-young-man-due-to-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को मारीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में युवक को मारीं गोलियां
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद जांच पड़ताल करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में मकान की छत पर सो रहे युवक को हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन रिश्तेदारों समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में विजयपाल (26 वर्ष) पुत्र गेंदनलाल खेतिहर मजदूर हैं। तीन भाइयों और मां के गुजारे के लिए सिर्फ एक बीघा जमीन है। उसी जमीन पर एक मकान है, जिसमें मृतक विजयपाल मां और भाई नेत्रपाल और राम खिलाड़ी के संग रहते थे।
इनका घर गांव की मुख्य आबादी से करीब सौ मीटर दूर है। पहले यह परिवार कैल गांव में रहता था। वहां पर इनके नाना की जमीन थी जिसमें इनके पिता को भी हिस्सा मिलना था, लेकिन उस जमीन को मौसा मंगली ने लिखवा लिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी विवाद के चलते विजयपाल की हत्या बुधवार को रात्रि उस वक्त कर दी गई जब वह छत पर सो रहा था। छत पर ही उसका भाई नेत्रपाल भी सो रहा था। जबकि मां कलावती नीचे सो रही थी।
घटनाक्रम के मुताबिक रात्रि तकरीबन एक बजे आधा दर्जन लोग अचानक छत पर चढ़ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुन विजयपाल का भाई नेत्रपाल छत से कूद गया और जान बचाकर भाग गया। वह सीधे गांव में पहुंचा।
किसी व्यक्ति से मोबाइल मांगा और उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच हमलावर विजयपाल की हत्या कर भाग चुके थे। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। विजयपाल को तीन गोलियां लगीं थीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई नेत्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने मौसा मंगली उसके बेटे बृजमोहन और दीनदयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह तीनों कस्बा बहजोई के निवासी हैं। इनके साथ ही रजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित पाठकपुर गांव निवासी वेदप्रकाश, अवधेश व तेजपाल को नामजद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो नामजद हैं उनकी तलाश की जा रही है।