फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shivpal Yadav said: A pair of two boys have ruined BJP sleep, they are beating each other again

सपा नेता शिवपाल यादव बोले: दो लड़कों की जोड़ी ने उड़ा दी है भाजपा की नींद, फिर रहे हैं मारे-मारे

Sat, 04 May 2024 07:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 07:25 PM IST
सार

संभल जिले के बबराला में शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो लड़कों की जोड़ी के बयान पर तंज कसा। कहा कि दस जोड़ी ने भाजपा की नींद उड़ा दी हैं। प्रदेश पर भाजपा नेता मारे-मारे फिर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav said: A pair of two boys have ruined BJP sleep, they are beating each other again
संभल के बबराला में संबोधित करते सपा नेता शिवपाल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के बबराला में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल यहां षड़यंत्रकारी बाबा आए थे। कह रहे थे दो लड़कों की जोड़ी है, ये जोड़ी क्या जोकर है? उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने भाजपा को फेल कर दिया है।

विज्ञापन


इन दो लड़कों की जोड़ी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है और सभी भाजपाई भागे फिर रहे हैं। बबराला के बाबू रामसिंह भाय सिंह डिग्री काॅलेज के मैदान पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदित्य सिंह यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुन्नौर नेताजी का घर है। यहां जनता ने बहुत प्यार दिया। गुन्नौर की धरती ने विधायक से सीएम तक दिए हैं। सुना है गुन्नौर में डाॅक्टर बहुत हैं। इंजेक्शन लगाना, तो सभी को आता होगा। सात तारीख को वोटों का ऐसा इंजेक्शन लगाना कि भाजपा मैदान से बाहर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सभा के लिए यहां हेलीकॉप्टर उतरने से रोकने की कोशिश की, फिर भी उतरा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान सभी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed