फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shikshak ko pita hangama

प्रधान पति ने प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को पीटा, हंगामा

Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
shikshak ko pita hangama
‌प‌िटाई
इससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। शिक्षक और प्रधानपति ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए असमोली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सदीरनपुर में खुले में शौच मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की टीम गई थी। टीम के साथ प्रधान पति कासिम भी थे। टीम खुले में शौच जाने वालों को रोककर टोक रही थी। इसी बीच ग्राम प्रधानपति कासिम और शिक्षक जसपाल में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि प्रधान ने शिक्षक को पीट दिया। साथ में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। कुछ देर के लिए मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। खींचतान और तनातनी भरे माहौल में ही दोनों पक्ष अलग-अलग थाने पहुंचे और तहरीर दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना का कहना है कि पुलिस घटना की जांच करेगी। घटना के संबंध में वह विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे। असमोली थाने के प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने कहा कि आससी कहासुनी का मामला है। इस बारे में  तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन


प्रधान ने मुझे मिड मील में फर्जी उपस्थिति न दर्शाने की वजह से पीटा है। तीन चार दिन पहले भी मुझे पीटा था। मंगलवार को सुबह 5.30 बजे गांव में प्रधान और भाइयों समेत तीन लोगों ने उन्हें पीटा है। जातिसूचक अपमानजनक शब्द कहे हैं। जान से मारने की धमकी दी है। मैं न्याय मांगने थाने गया तो वहां पर प्रधान का पति पहले से मौजूद था। वहां मेरी एफआईआर नहीं होने दी गई। इसलिए मैंने सीओ संभल को तहरीर दी है।-जसपाल सिंह, शिक्षक।  
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक ने मेरे साथ अपमानजनक भाषा में बातचीत की। मैंने विरोध किया तो मुझे ही पीटा गया है। मैंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। -कासिम, प्रधान के पति। 



अगर  आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उनके संगठन के सदस्य कार्य बहिष्कार  करेंगे। रविंद्र कुमार खाजरी,  जिला प्रवक्ता उत्तर प्रदेश प्राथमिक  शिक्षामित्र संघ।
सदीरनपुर में ग्राम प्रधान के पति द्वारा अध्यापक के साथ अभद्रता की गई है। कार्रवाई नहीं हुई तो उनका संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। 
श्रीराम सैनी, जिलाअध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed