फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq Sata's wife interrogated in illegal property investigation case, Shariq Sata has no property in his name.

Sambhal News: अवैध संपत्ति की जांच मामले में शारिक साटा की पत्नी से पूछताछ, शारिक साटा के नाम कोई संपत्ति नहीं

Thu, 13 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 13 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Shariq Sata's wife interrogated in illegal property investigation case, Shariq Sata has no property in his name.
संभल। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अचानक से बढ़ी संपत्तियों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। यह टीम उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी, जिनकी भूमिका अपराध करने में रही है और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ऐसे लोगों की पिछले कुछ वर्षों में संपत्ति बढ़ी है। इसका इनपुट पुलिस को मिला है। एएसपी श्रीश्चंद्र का कहना है कि जिनकी संपत्ति अवैध पाई जाएंगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अवैध संपत्ति की जांच मामले में शारिक साटा की पत्नी से पूछताछ की।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद गठित की गई एसआईटी उपद्रवियाें को गिरफ्तार करने के साथ ही संपत्तियों की जांच भी कर रही है। अब एएसपी श्रीश्चंंद्र के नेतृत्व में यह जांच बड़े स्तर पर की जा रही है। एएसपी ने बताया कि शारिक साटा की संपत्ति के बारे में जानकारी उसकी पत्नी को बुलाकर की गई है। इसके अलावा पुलिस अन्य माध्यम से भी जानकारी जुटा रही है। जो भी ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिनकी कुछ वर्षों में अचानक से संपत्ति बढ़ गई है या उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम से संपत्तियां खरीदी हैं। उन सभी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शारिक साटा की पत्नी ने कहा-मेरे पति के नाम कोई संपत्ति नहीं
मंगलवार को नखासा थाने में शारिक साटा की पत्नी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की। इसमें पूछा गया कि शारिक साटा कहां है और कब भारत से गया है। उसकी कितनी संपत्तियां हैं। पुलिस को शारिक साटा की पत्नी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। जिस मकान में शारिक साटा का परिवार रहता है। उसके बारे में बताया है कि वह शारिक साटा की दादी के नाम से दर्ज है। जो पुश्तैनी है। पुलिस अब यह भी छानबीन कर रही है कि कहीं उसने रिश्तेदार या परिचित लोगों के नाम से तो संपत्ति नहीं खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की संपत्ति की जांच की जानी है। टीम गठित हो गई है और जांच भी की जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह टीम मेरे नेतृत्व में काम कर रही है।
श्रीश्चंद्र, एएसपी (उत्तरी), संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed