फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq Sata's house may be confiscated in the next 15 days, police are preparing.

Sambhal News: अगले 15 दिन में हो सकती है शारिक साटा के मकान की कुर्की, पुलिस तैयारी में लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shariq Sata's house may be confiscated in the next 15 days, police are preparing.
शारिक साटा - फोटो : शारिक साटा
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में प्रकाश में आए शारिक साटा के दीपा सराय स्थित मकान की कुर्की अगले 15 दिन में हो सकती है। बवाल की जांच कर रही एसआईटी बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा कर चुकी है और डुगडुगी पिटवाकर फरार होने की घोषणा भी करा चुकी है। नोटिस चस्पा होने के 14 दिन बाद भी शारिक साटा का सुराग नहीं है। इसी क्रम में पुलिस अब घर की कुर्की करने की तैयारी में है। अदालत से आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई पूरी होगी।बवाल में शारिक साटा की भूमिका मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस की गिरफ्तारी के बाद सामने आई थी। इन्हीं आरोपियों ने एसआईटी को बताया था कि उनको हथियार और कारतूस शारिक साटा ने ही उपलब्ध कराए थे और गोली चलाने के लिए भी कहा था। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह खराब हो जाए। इस बवाल में पांच लोगों की जान चली गई थी। जिसमें चार मृतकों के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांचवें मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

एसआईटी शारिक साटा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। एसपी का कहना है कि परमानेंट वारंट भी जल्द जारी कराया जाएगा। मालूम हो शारिक साटा दुबई में रहकर गिरोह चला रहा है। यह गिरोह वाहन चोरी के अपराध में ज्यादा सक्रिय है। इसके अलावा शारिक साटा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध रखने, हथियार, सोना और नकली नोट की तस्करी करने जैसे गंभीर अपराध के आरोप हैं।
विज्ञापन

00000000
दिल्ली पुलिस भी गैरजमानती वारंट लेकर घूम रही
शारिक साटा के खिलाफ करीब 60 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुकदमे दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। वाहन चोरी, नकली नोट और हथियार तस्करी के मुकदमे भी दिल्ली में दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस वाहन चोरी के एक मामले में गैरजमानती वारंट लेकर संभल पहुंची थी लेकिन पूछताछ के बाद लौट गई।दिल्ली पुलिस ने भी कुर्की की कार्रवाई कराने की तैयारी चलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
कुर्की के बाद मकान जब्त करने की भी कार्रवाई कर सकता है प्रशासन
शारिक साटा का एक प्लॉट प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया था। अब जिस मकान की कुर्की की तैयारी है। इसको भी प्रशासन जब्त कर सकता है। क्योंकि यह मकान भी अवैध तरीके से कमाए गए धन से ही अर्जित करने का मामला पुलिस के सामने आया है। एसपी का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ रही है। जो संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है उसको जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed