{"_id":"57d9a5f34f1c1ba73dd48fe0","slug":"sge-chacha-samet-teen-ne-kiya-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे चाचा समेत तीन ने विवाहिता के संग किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे चाचा समेत तीन ने विवाहिता के संग किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में इस मुद्दे पर पंचायत हुई। पंचों ने दोषियों को अपने तरीके से दंडित करने का निर्णय लिया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता अपने मायके आई थी।
वहीं पड़ोसी गांव रहने वाले उसके चाचा रविवार को उससे मिलने आए। वह विवाहिता को अपने संग ले गए थे। आरोप है कि चाचा समेत तीन लोगों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने रविवार को ही शाम मायके वापस आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां, इस मामले में पुलिस तक जाती इससे पहले ही गांव के लोगों और परिजनों ने पंचायत शुरू कर दी। इस मामले में सोमवार और मंगलवार को पंचायत हुई। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। पंचायत में शामिल एक व्यक्ति का कहना था कि दोषियों को दंडित किया जाए।
पुलिस में इसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई जाएगी क्योंकि मामला लड़की से जुड़ा हुआ है। बनियाठेर के थाना प्रभारी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।