फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven rioters involved in the riot arrested

Sambhal News: बवाल में शामिल सात उपद्रवी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven rioters involved in the riot arrested
संभल। कोतवाली पुलिस ने उपद्रव में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा कि वह उपद्रव में शामिल थे। हालांकि पुलिस इन आरोपियों के कब्जे से बरामदगी कुछ नहीं कर सकी है। एसपी का कहना है कि बवाल के दौरान जो फोटो लिए गए थे उन फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। इन सात आरोपियों समेत 49 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के बुलबुली मस्जिद के नजदीक से मोहल्ला कोटगर्वी निवासी शोएब, सुजाउद्दीन उर्फ सज्जू, आजम खान, मोहल्ला नाला निवासी जावेद अख्तर, चौधरी सराय निवासी शाहद, देहली दरवाजा निवासी मुस्तफा हसन और अजहरूद्दीन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक सर्वे के दौरान हुए बवाल में यह आरोपी शामिल रहे थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 42 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब सात आरोपी और जेल भेजे गए हैं।बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed