फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   seven dead in a road accident in sambhal of up

हाईवे पर हादसा : संभल में भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल

Mon, 19 Jul 2021 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 03:05 AM IST
सार

  • मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रुकी बरात की बस में जा घुसी दूसरी बस

विज्ञापन
seven dead in a road accident in sambhal of up
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास हुए भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी हताहत बरात की बस में सवार थे। बरात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगरा हाईवे पर मझावली के पास से गुजरते समय बरात की बस का टायर पंक्चर हो गया। चालक और हेल्पर नीचे उतर कर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आई एक निजी बस बरात की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। इससे बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बरात की बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने तत्काल सभी को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल हादसे के मृतकों की सूची::

  • वीरपाल (60) पुत्र ओमकार, गांव छपरा (संभल)
  • राकेश (55) पुत्र रूम सिंह, गांव छपरा (संभल)
  • भूरे  (40) पुत्र राजपाल यादव, कौआखेड़ा (संभल)
  • हप्पू उर्फ राघवेंद्र (35) पुत्र राम सिंह, छपरा (संभल)
  • छोटे सिंह (35) पुत्र राजपाल, गांव छपरा (संभल)
  • अभय (18) पुत्र रामबाबू, गांव छपरा  (संभल)
  • विनीत (32) पुत्र नेत्रपाल सिंह, गांव छपरा (संभल)


घायलों की सूची-
अभिषेक, विजेंद्र, अरविंद, गोविंद, सनी,  समेत करीब 10 लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed