फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Services appreciated; doctors say honor boosts morale.

Sambhal News: व्यापारियों ने सरकारी चिकित्सकों को किया सम्मानित डॉ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Services appreciated; doctors say honor boosts morale.
चंदौसी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हुए बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में हुआ। व्यापारी नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी चिकित्सकों को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी डॉक्टर दिन-रात स्वास्थ्य की रक्षा में जनता के लिए समर्पित रहते हैं। चिकित्सक केवल दवा ही नहीं देते, बल्कि वे निराश हुए मरीजों में जीवन जीने की एक नई उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं। जब एक तीमारदार अपने मरीज को लेकर अस्पताल आता है, तो डॉक्टर के दो तसल्ली भरे शब्द ही उसकी आधी बीमारी को दूर कर देते हैं। डॉक्टर विपरीत परिस्थितियों और भारी दबाव में भी जिस धैर्य के साथ हर वर्ग के व्यक्ति का इलाज करते हैं, वह सचमुच वंदनीय है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हरविंदर सिंह ने कहा कि जागरूक संगठनों से मिलने वाला यह सम्मान उनके हौसले को और बढ़ाता है। इससे उन्हें मरीजों की सेवा और अधिक संवेदनशीलता तथा ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मान करने में निशांत शर्मा, सभासद अमन कोरी, राजू चड्ढा, आकाश आहुजा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रभात गोयल, शुभम अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed