फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Security tightened in Sambhal: Alertness in the city regarding Friday prayers, DM and SP reached Jama Masjid

संभल में सुरक्षा कड़ी: जुमे की नमाज को लेकर शहर में सतर्कता, डीएम और एसपी पहुंचे जामा मस्जिद

Sat, 31 May 2025 02:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 02:05 PM IST
सार

संभल में जुमे की नमाज को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जामा मस्जिद समेत प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात की गई है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी मुस्तैद हैं। 

विज्ञापन
Security tightened in Sambhal: Alertness in the city regarding Friday prayers, DM and SP reached Jama Masjid
संभल में जामा मस्जिद के पास तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद

विस्तार

जुमे की नमाज को लेकर संभल में एहतियाती तौर चौकसी बरती जा रही है। प्रमुख स्थानों पर भी फोर्स को तैनात किया गया है। जामा मस्जिद के नजदीक अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम रहे। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। फोर्स को मुस्तैद रहने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन


सत्यव्रत पुलिस चौकी से भी निगरानी की गई। सुरक्षा में पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान लगाए गए। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली में प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया। डीएम ने कहा कि 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से शहर में एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन


इसकी निगरानी अधिकारियों द्वारा की जाती है। शांतिपूर्ण माहौल शहर में बना है। जो चौकसी बरती जाती है वह एहतियाती तौर पर है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए थानों की फोर्स के साथ पीएसी और आरआरएफ की कंपनी को लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुमे की नमाज को लेकर ही सतर्कता बरती जा रही है। कहा कि सोशल मीडिया पर हर समय निगरानी रहती है। जिससे कोई माहौल खराब करने का प्रयास न कर सके।

कूप और सूरजकुंड मंदिर का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
बाजार में कोतवाली के सामने अतिक्रमण मुक्त कराए गए कूप का निरीक्षण करने के लिए डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। इस कूप के नजदीक प्रशासन ने कुछ अतिक्रमण और चिन्हित किया हुआ है। जिसको हटाए जाने की कार्रवाई की जानी है। उसके बाद इस कूप का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अधिकारियों ने सूरजकुंड मंदिर में भी निरीक्षण किया है। जहां व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed