{"_id":"61005b488ebc3eb2be204e6f","slug":"secretary-withdrew-three-lakh-rupees-from-the-account-without-the-consent-of-the-gram-pradhan-sambhal-news-mbd397237183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने अनुमति के बिना सचिव ने खाते से निकाली तीन लाख की धनराशि, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने अनुमति के बिना सचिव ने खाते से निकाली तीन लाख की धनराशि, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जुनावई। गांव जुनावई के सचिव ने ग्राम प्रधान की सहमति के बिना खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली। इस मामले में ग्राम प्रधान ने बीडीओ से शिकायत की है। बीडीओ ने सचिव द्वारा धनराशि की जानकारी न दिए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
ग्राम पंचायत जुनावई की ग्राम प्रधान वहीदन बेगम ने खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह से लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान को मिलने वाला हस्ताक्षर डोंगल ग्राम सचिव ने अपने पास रख लिया है। हस्ताक्षर डोंगल ग्राम सचिव द्वारा न दिए जाने के कारण ब्लॉक के एक अधिकारी के सहयोग से निधि के खाते से 312777 रुपये की धनराशि निकाल कर खर्च कर ली है। जबकि इस संबंध में ग्राम प्रधान को कोई जानकारी नहीं है। सचिव से जानकारी करने पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि ग्राम जुनावई के ग्राम पंचायत खाते से सचिव ने तीन लाख रुपये से अधिक धनराशि निकाले जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में सचिव से जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
सचिव की ओर से कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने को उच्चाधिकारियों को लिखकर भेजा जाएगा।