फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Search campaign for tuberculosis patients started, 64 samples taken on the first day

क्षय रोगियों का खोज अभियान शुरू, पहले दिन लिए गए 64 सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Search campaign for tuberculosis patients started, 64 samples taken on the first day
संभल। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान की शुरूआत बुधवार से हो गई। पहले दिन जिला क्षय रोग अधिकारी ने कार्यरत टीमों का निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक घर की स्क्रीनिंग हो और कोई लक्षणयुक्त व्यक्ति टीबी की स्क्रीनिंग से न छूटे। जिलेभर में कुल 64 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिलेभर में 180 टीमों ने बुधवार को घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। कुल 64 सैंपल लिए गए। नरौली में जिला क्षय रोग अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने निरीक्षण किया। स्क्रीनिंग करने में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति लक्षणयुक्त पाया जाता है तो टीम उसके बलगम का सैंपल लेकर संबंधित टीबी सेंटर पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीज को टीबी की पुष्टि होते ही नियमित तौर पर दवा का सेवन करते हुए डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए। इलाज में लापरवाही की वजह से टीबी रोग बिगड़ जाता है, जिससे मरीज की दिक्कत बढ़ जाती है। नियमित दवा के सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed