फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM gave instructions to remove illegal construction on the land of Gram Sabha

एसडीएम ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण हटाने के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to remove illegal construction on the land of Gram Sabha
जुनावई। ब्लाक क्षेत्र के गांव रम्पुरा राम रायपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्राम सभा की भूमि पर किए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान के परिजनों ने ग्राम सभा की डेढ़ बीघा भूमि पर कब्जा कर कमरा बना लिया गया। जिसे तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

गांव रम्पुरा राम रायपुर में पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गांव के तीन लोगों ने ग्राम सभा की भूमि की ओर दरवाजा निकालकर रास्ता बना लिया था। पंचायत भवन के निर्माण के दौरान ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने दीवार लगाकर दरवाजों को बंद करा दिया। जबकि ग्राम प्रधान के परिजनों के दरवाजे बंद नहीं कराए गए। इस पर बिजेंद्र सिंह व हरि सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम रामकेश धामा पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव जा पहुंचे और निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed