फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   scorching contract workers when electricity comes

बिजली आने पर झुलसा संविदाकर्मी

Sat, 12 May 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 12 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
scorching contract workers when electricity comes
electricity
टांडा कोठी विद्युत उप केंद्र की लाइन पर काम करते वक्त अचानक बिजली सुचारु हो गई। इससे संविदाकर्मी झुलस गया। संविदाकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओ देहात ने घटना की जांच कराने की बात कही।  
विज्ञापन


टांडा कोठी उपकेंद्र पर गांव टांडा कोठी निवासी प्रेमपाल पुत्र कल्लू सिंह संविदाकर्मी है। गुरुवार रात को उपकेंद्र की असमोली से टांडा कोठी जा रही 33 केवी क्षमता की बिजली लाइन में खराबी आ गई। उपकेंद्र से शट-डाउन लेने के बाद प्रेमपाल व अन्य कर्मी लाइन पर काम करने लगे।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे अचानक बिजली सुचारु हो गई। उस वक्त प्रेमपाल लाइन पर काम कर रहा था। बिजली आने पर प्रेमपाल झुलसकर नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमपाल को संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने उपकेंद्र से शट डाउन होने के बावजूद बिजली सुचारु करने का आरोप लगाया गया। एसडीओ देहात अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोप की सच्चाई जानने के लिए जांच की जाएगी। 



 वहीं, बबराला/गवां क्षेत्र के निजामपुर गांव का रहने वाला वीरेश कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निजी तौर पर विद्युत लाइन तार जोड़ने का कार्य करता है। गुरुवार को वह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकोरा में नलकूप कनेक्शन के लिए जा रही एक विद्युत लाइन के तार जोड़ रहा था।

कि अचानक तारों में धारा प्रभावित हो गई। जिसकी चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed