{"_id":"69026794fabc3ff7790cf61b","slug":"school-children-travelling-dangerously-in-e-rickshaws-risking-accidents-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128533-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई रिक्शों में खतरनाक तरीके से सफर कर रहे स्कूली बच्चे, हादसे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई रिक्शों में खतरनाक तरीके से सफर कर रहे स्कूली बच्चे, हादसे का अंदेशा
विज्ञापन
संभल। ई रिक्शों में स्कूली बच्चे जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। बुधवार को ऐसे कुछ नजारे सामने आए हैं, जिनमें ई रिक्शों में सफर के दौरान हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ई रिक्शा चालकों की लापरवाही दिख रही है तो परिवहन विभाग कार्रवाई के लिए उदासीन बना है। सवाल उठ कि ऐसे ई रिक्शों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने और वापस घर लाने के लिए ई रिक्शों को लगाया हुआ है। कई स्कूलों ने भी खुद ई रिक्शों की व्यवस्था की हुई है। ई रिक्शों में सफर के दौरान स्कूली बच्चे बड़ा जोखिम उठा रहे हैं। बुधवार को संभल में मुरादाबाद मार्ग से चंदौसी चौराहे तक ऐसे कुछ नजारे सामने आए हैं। मुरादाबाद मार्ग पर दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद ई रिक्शा चंदौसी चौराहे की तरफ बढ़ता दिखा। ई रिक्शा में कई बच्चे सवार थे। खास बात यह है कि ई रिक्शा के पीछे लगे तख्ते पर दो बच्चे बैठे नजर आए। इनमें एक बच्चा आईकार्ड खेलता हुआ सड़क की तरफ झुका था। दूसरा नजारा चंदौसी चौराहा का था। यहां ई रिक्शा में कई बच्चे सवार थे। चालक के दोनों तरफ साइड में भी बच्चे बैठे हुए थे। यह तस्वीरें तो सिर्फ उदाहरण के तौर रहीं जबकि कई ई रिक्शों में बच्चों को खतरनाक तरीके से बैठाकर सफर कराया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि ई रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी और बच्चों सुरक्षित सफर कराने के लिए गंभीर नहीं हैं तो परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन उदासीनता का माहौल बना है। इस हालात में ई रिक्शों में स्कूली बच्चों द्वारा सफर किए जाने के दौरान हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
000000000
खचाखच भरा ई रिक्शा और छत पर बैठे तीन बच्चे
संभल। चंदौसी चौराहे पर लापरवाही का अलग नजारा सामने आया। एक ई रिक्शा लोगों से खचाखच भरा हुआ था। जबकि ई रिक्शा की छत पर तीन बच्चे बैठे हुए थे। यह ई रिक्शा यातायात पुलिस के सामने से भी गुजरा लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। खचाखच भरे ई रिक्शा के किसी वजह से अनियंत्रित होने पर हादसा हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता? संवाद
00000000
कोट-
.जिन ई रिक्शों में लोगों और बच्चों को बेतरतीब तरीके से बैठाकर सफर कराया जा रहा है उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। खासकर स्कूली बच्चों के ई रिक्शों पर कार्रवाई कराएंगे। अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ संभल