{"_id":"688fbb8c7a9b7d11b603357a","slug":"school-children-showed-their-talent-in-singing-and-painting-competition-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125479-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गायन और चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गायन और चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संभल। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला कला प्रतियोगिता, हनुमान चालीसा और गायन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। जिसमें बच्चों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम की शुरुआत समारोह अध्यक्ष अशोक गर्ग, शिव शंकर शर्मा, सुमंत शुक्ला ने किया। सरस्वती वंदना व भारत वंदना संस्था की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा ने प्रस्तुत की। संरक्षक कमलकांत तिवारी कहा कि करीब 23 स्कूलों के बच्चों ने गायन, लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रायोजक एवं संस्था महामंत्री पूनम शुक्ला ने अतिथियों और निर्णायक मंडल को माला, दुपट्टे और राम चरितमानस तथा उपहार देकर सम्मानित किया।
निदेशक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष गो सेवा, बालिका शिक्षा आदि कार्यक्रम करती है। गो सेवक संचालिका पूजा शर्मा ने गो सेवा के बारे में बताया। सभा अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि स्कूलों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे बच्चे अपनी संस्कृति को पहचान सकेंगे। शिव शंकर शर्मा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास एक गृहस्थ से एक इतने बड़े ग्रंथ रामचरितमानस के रचयिता कैसे बने। सुमन्त शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में बच्चों को उत्साह के साथ हिस्सा लेना चाहिए।
निर्णायक मंडल में प्रीति शर्मा, रीया आर्य, अतुल शर्मा ने गायन प्रतियोगिता का निर्णय किया। इस दौरान संस्था मंत्री प्रतिज्ञा गर्ग, रेणु तिवारी, शालिनी रस्तोगी, संजय अग्रवाल, नवीन आदि रहे। संचालन विजय बहादुर ने किया।