फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sawan: Heavy vehicles will run on the changed route from today to Monday

सावन : आज से सोमवार तक बदले मार्ग से चलेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sawan: Heavy vehicles will run on the changed route from today to Monday
संभल। कांवड़ियों के आवागमन और सावन के दूसरे सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के चलते शनिवार सुबह यानी आज से रूट डायवर्जन लागू हो गया। यह व्यवस्था सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ही इस व्यवस्था को दुरुस्त किया। यातायात पुलिस के प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके चलते मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा 28 और चौथा सोमवार चार अगस्त को है। शिवरात्रि 23 जुलाई को मनाई जाएगी। बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भारी व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों) को कांवड़ मार्ग पर आने जाने से रोका जाएगा। प्रत्येक शनिवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

0000000
डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था-
मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात- मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात, वाजिदपुरम बाईपास होकर चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इन्द्राचौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात-
मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, बिलारी में बिलारी सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में वाजिदपुरम बाईपास होकर चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा से रजपुरा से नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात-
बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, चंदौसी में वाया बदायूं चुंगी चंदौसी ग्रीन बाईपास होकर होकर सिम्स कॉलेज के पास संभल तिराहा चंदौसी से संभल में चौधरी सराय होकर आगे बढ़ेगा।
इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात-
इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से सम्भल तिराहा बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा से टिक्टा रोड से रजपुरा होकर नूरपुर तिराहा से आगे जाएगा।
दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात-
दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद को जाने वाला यातायात, नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से टी-प्वाइंट पुलिस चौकी से केसरपुर तिराहा से गवां से संभल आएगा।


00000000

यह हैं कांवड़ मार्ग
चंदौसी से राजघाट - बबराला मार्ग (कांवड़ मार्ग)

जोया से संभल बहजोई मार्ग (कांवड़ मार्ग)
चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनंगली गजरौला मार्ग (कांवड़ मार्ग)

000000000000

भारी वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे

राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी डायवर्जन
गंगा एक्सप्रेस-वे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा

रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा

कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया
बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया

00000000
डायवर्जन प्वाइंट-

नेहरू चौक गुन्नौर, थाना- कोतवाली गुन्नौर

नूरपुर तिराहा, थाना- कोतवाली गुन्नौर

इन्द्राचौक बबराला, थाना- कोतवाली गुन्नौर (सिंगल मार्ग पर डियूटी)
केसरपुर तिराहा, थाना- रजपुरा

गवां संभल रेहरा तिराहा, थाना रजपुरा

इस्लामनगर बौराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
संभल तिराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
बेहटा जयसिंह चौराहा, थाना कोतवाली बहजोई
चौधरी सराय चौराहा, थाना-कोतवाली सम्भल
चंदौसी चौराहा संभल, थाना कोतवाली सम्भल
वाजिदपुरम बाईपास संभल, थाना कोतवाली सम्भल
भोलेश्वर चौकी संभल, थाना कोतवाली नखासा
खग्गूपुरा बाईपास संभल, थाना कोतवाली नखासा
सिरसी बिलारी तिराहा, थाना- हजरतनगर गढ़ी
नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, थाना कोतवाली चंदौसी
संभल तिराहा चंदौसी, थाना- कोतवाली चंदौसी
गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी, थाना कोतवाली बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन)
बिचैटा चौराहा, थाना- कुढ़फतेहगढ़ (बेरनी मंदिर पर जलाभिषेक के दृष्टिगत रामपुर की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहनों को वाया स्यौण्डारा बिलारी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed