फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sarla devi & diva prakash chosen blocks head

असमोली में सरला देवी, जुनावई में दिव्यप्रकाश चुने गए ब्लाक प्रमुख

Sat, 10 Mar 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 10 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
sarla devi & diva prakash chosen blocks head
ुक्रवार को सरला देवी को जीत का प्रमाण पत्र मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले के असमोली और जुनावई में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। असमोली में 53 मत लेकर सरला देवी एक बार फिर से ब्लाक प्रमुख चुनी गईं। इनकी प्रतिद्वंद्वी माधोवती उर्फ माधो को 45 वोट मिले जबकि एक मत निरस्त हो गया
विज्ञापन


। सरला देवी की 8 मतों से जीत हुई। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की फरीदा बेगम का कब्जा था। उनके खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब मतदान होने पर सपा के खाते से यह सीट छिन गई। वहीं जुनावई में भी समाजवादी पार्टी को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


 समाजवादी पार्टी के मुकेश यादव अविश्वास प्रस्ताव के बाद अपदस्थ हो गए थे। उप चुनाव में मुकेश यादव ने अपने बेटे सुमित यादव को मैदान में उतारा। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यप्रकाश यादव ने 34 मत लेकर जीत दर्ज कर दी। सुमित यादव को महज 7 मत पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 2 मत निरस्त हुए जबकि 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान नहीं किया। यह चुनाव दिग्गजों की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ था। इसलिए आला अधिकारी भी पल-पल की खबर लेते रहे। असमोली और जुनावई ब्लाक मुख्यालयों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले रहे।


कड़ी सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी में मतदान के बाद मतगणना कराई गई। असमोली में रिटर्निंग आफिसर/डिप्टी कलक्टर प्रतिपाल सिंह चौहान और जुनावई में रिटर्निंग आफिसर/डिप्टी कलक्टर अमित कुमार रहे। उन्होंने विजेताओं को ब्लाक प्रमुख पद के प्रमाण पत्र सौंपे।

प्रमाण पत्र मिलने पर विजेताओं और उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना न रहाजबकि हारे प्रत्याशी व उनके समर्थकों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed