फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SAPNA KE GITON PR JHUME LOG

सपना अवस्थी के गीतों पर झूमे संत और भक्त

Fri, 11 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 11 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
SAPNA KE GITON PR JHUME LOG
कार्यक्रम
पहले राधा-कृष्ण के नृत्य बाद में गायकों ने समां बांधा। देर रात तक कल्कि महोत्सव में भक्तों का मनोरंजन होता रहा। 10 बजे के बाद सपना अवस्थी ने मंच संभाला तो भक्तों के साथ संतों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन आचार्य प्रमोद कृष्णम जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती व स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर आए बहजोई के कलाकारों ने पंडाल में मौजूद भक्तों को भक्तिमय में डूबा दिया।
विज्ञापन


कलाकार हैप्पी, अंकित, नितिन ने ग्रुप नृत्य किया। मंच पर फूलों की होली भी खेली गई। राधा-कृष्ण  का रूप धरे कलाकारों ने पूरे माहौल को भक्ति मय कर दिया। इसके बाद पॉप सिंगर रमा शंकर मंच पर पहुंचे। उन्होंने ‘यारों सब दुआ करो मिलके फरियाद करो’ वाले गीत से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई गीतों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रात 10 बजे के बाद सपना अवस्थी अपने साथियों के साथ मंच पर पहुंची। उन्होंने सब कुछ भुला दिया तूने कैसा सिला दिया... इस गीत से प्रस्तुति दी। सत्यम शिवम सुंदरम गीत की भी प्रस्तुति दी गई। सपना अवस्थी ने उसके बाद देर रात तक प्रस्तुति दी।  
विज्ञापन



दूसरे दिन उमड़ा भक्तों का जन सैलाबः संभल। एचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि महोत्सव की दूसरी शाम को भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शाम पांच बजे से ही कल्कि महोत्सव में भक्तों की भीड़ लगनी शुुरू हो गई थी। छह बजे तक पूरा पंडाल भक्तों से भर गया था। इसके बाद पंडाल के बाहर वह रोड़ पर भक्त कलाकारों की प्रस्तुुति का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed