फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sansad ke samne ubhri spai kunbe ki kalah

सांसद के सामने उभरी सपाई कुनबे की कलह, ‘रामखिलाड़ी खेल कर रहे हैं’..सांसद बोले-दद्दा शांत हो जाओ

Fri, 09 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 09 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
sansad ke samne ubhri spai kunbe ki kalah
का
वहीं, एक पूर्व मंत्री ने मंच से किनारा कर जाहिर कर दिया कि सपाई कुनबे में सब ठीक-ठाक नहीं है।
विज्ञापन


 
संभल के जिले का गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के प्रतिनिधित्व करने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है। इस क्षेत्र को सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन, बृहस्पतिवार को बबराला के बाबूराम सिंह भाय सिंह इंटर कालेज में हुए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा सुप्रीमो के परिवार के सदस्य और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में सपाई कुनबे की अंतर्कलह सामने आ गई। 


इसमें पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह (दद्दा) ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव पर तमाम खेल करने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिनको नेता बनाया वही अब उनका विरोध कर रहे हैं। बोले-मुझे अध्यक्ष बनाकर मंच पर बैठा दिया जाता है, लेकिन दिल की आवाज कोई नहीं सुनता। दद्दा के तेवर देख सांसद धर्मेंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने उनके कान में ऐसा नहीं करने को कहा।
विज्ञापन


तब जाकर वे शांत हुए। वहीं सपा सुप्रीमो के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व मंत्री अजित कुमार राजू मंच पर नहीं आए। उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मेलन में बुलाया ही नहीं गया था। हालांकि बाद में सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि दद्दा कुछ नाराज हैं, उनसे बातचीत कर नाराजगी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर लडे़ंगे चुनाव 
चंदौसी(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के कान्हा विहार में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बदायूं के सांसद धर्मेद्र यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर लड़ने की बात कही। संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा और बसपा के प्रति तल्ख तो कांग्रेस के प्रति नरम तेवर दिखाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सूबे में सपा की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटने को कहा। 


समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश में दोबारा सरकार की वापसी के लिए लंबी कवायद चली। बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात को मॉडल बताकर देशवासियों को ठगा है। गुजरात की असलियत धीरे धीरे सामने आ रही है। मोदी ने केवल सपने दिखाए हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर मोदी जी के बारे में सच उजागर करें।

कहा, अखिलेश यादव के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हुआ है। बेहतर कार्यशैली और निष्पक्ष कार्यकाल के दम पर सपा की पहले से अधिक दमदारी के साथ सरकार बनेगी। संभल जनपद के प्रभारी गोपाल अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर पिछले प्रदर्शन को और बेहतर तरीके से दोहराने की बात कही।

मंच से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव, सुहेल इकबाल, विधायक लक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष फिरोज खां, सतीश प्रेमी, खाद्य रसद विभाग के सलाहकार देवी सराय खड़गवंशी ने संबोधित किया। संचालन हरी प्रकाश शर्मा ने किया। चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी, हरवीर यादव, बनवारी लाल पाठक, इफ्तेखार खां उर्फ भूरा, रेनू कुमारी, राजेश कुमारी यादव, शिखा सक्सेना, सुरेंद्र यादव, ओमहरि अहीर उर्फ केशव यादव, राजेश यादव, पंडित अमित गौतम, गालिब खां, जयवीर सिंह यादव, अरुण रंगा, उमेेश गुप्ता, महमूद अख्तर, दाताराम भारती रहे।


उधर, कुढ़ फतेहगढ़ के युवक मंगल दल के मैदान में आयोजित बिलारी आंशिक के बूथकार्यकर्ता सम्मेलन में भी सांसद धर्मेद्र यादव, विधायक मुहम्मद फईम, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने भी विचार व्यक्त किए। कपिल यादव ने सांसद को चांदी का मुकुट पहनाकर व राहुल यादव ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। सम्मेलन में हाजी मुहम्मद उस्मान, रामप्रकाश यादव, विकास यादव, प्रदीप शर्मा आदि रहे।

धर्मेंद्र यादव बोले- इतनी बड़ी सजा मत देना
बबराला/चंदौसी(ब्यूरो)। बूथ सम्मेलन में सामने आई कलह से सांसद धर्मेंद्र यादव भी परेशान दिखे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि गुन्नौर क्षेत्र का मेरे परिवार पर बहुत अधिक कर्ज है। प्रदेश सरकार ने तमाम विकास कार्य कराए हैं। हमसे गलतियां होती रहती हैं। लेकिन इतनी बड़ी सजा मत देना। 


कहा, इन्हीं गलतियों के चलते लोकसभा चुनाव में डा. शफीकुर्रहमान बर्क महज पांच हजार मतों से पराजित हो गए थे। इन गलतियों को दरकिनार कर उन्होंने मिशन-2017 की ओर बढ़ने को कहा। उन्होंने भाजपा पर भाजपा पर झूठ बोलकर सत्ता पाने और बसपा पर मूर्तियां और पार्क बनाने के आरोप लगाए। भारी भीड़ के बीच सांसद धर्र्मेंद्र यादव व अन्य नेताओं के स्वागत के बाद सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने सपा की सूबे में बहुमत से सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव ने सीएम के सराहना की। गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि हाईकमान जो निर्णय होगा वह स्वीकार होगा। इस मौके पर राजीव कुमार उर्फ रामू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, अमरीश यादव, अशोक कुमार मुकेश यादव, प्रवीन यादव,  प्रदेश सचिव सोनू गोयल, जिला महासचिव हरवीर यादव आदि उपस्थित रहे।

आफाक बाकरी प्रकरण पर सांसद ने काटी कन्नी, बोले-जिनकी नजदीकियां हैं वे जवाब देंगे
चंदौसी(ब्यूरो)। आफाक बाकरी प्रकरण पर सवाल किए जाने पर के जवाब में सपा के बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के आफाक बाकरी से नजदीकियां हैं वह स्वयं इसका जवाब देंगे। 


सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने चंदौसी आए बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सपा अपने बेहतर कार्यकाल के दम पर दोबारा सरकार बनाएगी। सेक्स रैकेट प्रकरण में आफाक बाकरी से सपा नेताओं की नजदीकियों पर किए सवाल के जवाब से सांसद ने कन्नी काटी। अपनी पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने से बचते दिखाई दिए। 


उन्होंने उत्तर में सिर्फ इतना ही कहा कि मुझे इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। जिन नेताओं की नजदीकियां हैं वह स्वयं इसका जवाब देंगे। कांग्रेस से गठबंधन पर उन्होंने कहा की यह बड़ा मामला है। इस पर लीडरशिप निर्णय लेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के सामने अब इनकी कलई खुल गई है। हर मोर्चें पर विफल भाजपा हताश है।


सपा अपने बेहतर कार्यकाल के दम पर दोबारा सरकार बनाएगी। अभी तो पार्टी के स्थानीय नेता निकले हैं। आने वाले समय में जब बड़े लोग निकलेंगे तो पूरे प्रदेश में सपा का वर्चस्व दिखाई देगा। दो अक्तूबर को 100 डायल योजना लागू होगी, उस दिन मुख्यमंत्री तोहफों की बौछार करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed