{"_id":"6521b3bbc7ca55d74a0a9bb6","slug":"sambhals-bone-horn-jewelery-is-the-first-choice-of-women-in-kashmir-festiva-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3705-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कश्मीर महोत्सव में संभल के हड्डी सींग की ज्वेलरी महिलाओं की पहली पंसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कश्मीर महोत्सव में संभल के हड्डी सींग की ज्वेलरी महिलाओं की पहली पंसद
विज्ञापन
संभल। हड्डी और सींग के उत्पाद कश्मीर महोत्सव में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। महिलाएं ज्वैलरी काफी पसंद कर रही हैं। शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए सभी उद्यमियों को गर्वनर मनोज सिन्हा ने गर्वनर हाउस में बुलाया। इस दौरान संभल के हड्डी और सींग उत्पादों पर भी चर्चा की गई।
संभल के हड्डी और सींग से बने हस्तशिल्प उत्पाद दुनियाभर में मशहूर है। इसी वर्ष संभल के हड्डी और सींग के उत्पाद को जीआई टैग मिल गया है। इसी जीआई टैग के मिलने से अब संभल के हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन को कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाले जीआई महोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।
यह महोत्सव आठ अक्तूबर तक आयोजित किया जाना है। इसमें हड्डी और सींग से बने उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। संभल के हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के दो सदस्य स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे हैं। हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव कमल कौशल ने बताया कि कश्मीर महोत्सव से कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।