फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Woman lured Tantrik in her desire have child, raped in name of Tantra Vidya

Sambhal: संतान पाने की चाह में तांत्रिक के झांसे में आई महिला, तंत्र विद्या के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी को जेल

Fri, 17 May 2024 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 11:53 AM IST
सार

संभल में महिला को संतान का झांसा देकर तांत्रित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Woman lured Tantrik in her desire have child, raped in name of Tantra Vidya
संभल में महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को तांत्रिक ने तंत्र विद्या के जरिए अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला के साथ घर पर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर घर को बर्बाद कर देने का भय दिखाकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी को कई वर्ष हो गए हैं लेकिन संतान नहीं है। इसलिए करीब तीन महीने पहले वह एक गांव से दवाई लेने गई थी। यहीं पर खुद को तांत्रिक बता रहे व्यक्ति से मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी ने भ्रमित कर उपचार करने का दावा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर पर आता जाता रहा। और संतान प्राप्ति के लिए तंत्र विद्या करने का झांसा देता रहा। महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह में वह घर आया और तंत्र विद्या शुरू कर दी। पति को तालाब किनारे और उसकी सास को घर के बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर निकल गया। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed