फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence: Man held for spreading rumours amid stone-pelting incident in Sambhal

संभल हिंसा: मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक की गिरफ्तारी, फैलाई थी अफवाह, पोस्टर जारी होने के बाद पुलिस का एक्शन

Thu, 28 Nov 2024 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 02:11 PM IST
सार

संभल हिंसा में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में फरहत को गिरफ्तार किया है। अब तक 27 गिरफ्तारियां और सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Man held for spreading rumours amid stone-pelting incident in Sambhal
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को हुए पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान फरहत के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दावा किया था कि हिंसा के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, एसपी मीडिया सेल और ज्ञानवापी मस्जिद समिति के सचिव पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जैन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मौके पर कोई नारेबाजी नहीं की और एएसआई सर्वे के बाद पुलिस के संरक्षण में वहां से लौटे थे। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए कि मैं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहां भीड़ लेकर गया और हिंसा भड़काई, जबकि यह पूरी तरह गलत है। मैं प्रशासन और अधिकारियों के साथ वहां गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नाबालिगों की संलिप्तता की पुष्टि

मुरादाबाद मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को पुष्टि की कि इस घटना में तीन नाबालिग भी शामिल थे। यह हिंसा मस्जिद पर किए गए सर्वे के दौरान हुई।

अब तक 27 गिरफ्तार, सात एफआईआर दर्ज

पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घटना को लेकर सात एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मृतकों और घायलों की स्थिति

इस पथराव में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस- प्रशासन और स्थानीय लोग  घायल हुए हैं। संभल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार सुरक्षा बल तैनात हैं।

पुलिस-प्रशासन की अपील

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में किसी भी अफवाह या गलत जानकारी को रोकने के लिए कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा बढ़ाई गई

जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए पत्थरबाजी की घटना के बाद संभल पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त एसपी श्रीशचंद ने कहा, "हमने सुरक्षा को सख्त किया है और आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हम सभी कार्यक्रमों को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल हिंसा का कोई संकेत नहीं है और कल शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed