फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Identification of masked rioters is challenge, even police informers are unable trace them

संभल हिंसा: नकाबपोश बवालियों की पहचान चुनौती, पुलिस के मुखबिर भी नहीं लगा पा रहे पता... अब यह तरीका अपनाया

Sat, 14 Dec 2024 05:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

संभल बवाल में अब तक 400 से ज्यादा उपद्रवियों के चेहरे सामने आए हैं। इसके साथ ही 90 नाम पता चले हैं। नकाबपोश पत्थरबाजों की पहचान चुनौती बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Identification of masked rioters is challenge, even police informers are unable trace them
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी और वीडियो खंगाल रही है। अभी तक 400 से ज्यादा उपद्रवियों के चेहरे पहचाने जा चुके हैं और 90 से ज्यादा आरोपियों के नाम की जानकारी हो चुकी है। उधर, नकाबपोश उपद्रवियों की पहचान करना चुनौती बना है।

विज्ञापन


अभी 41 ही आरोपी ही गिरफ्तार किए  गए हैं। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान यह बवाल जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुआ था। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पथराव किया गया था। तीन स्थानों पर हुए उपद्रव में काफी उपद्रवी ऐसे थे जो नकाब लगाकर पत्थरबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस मुखबिरों के माध्यम से इन नकाबपोश की पहचान कराने में लगी है लेकिन इनकी पहचान कराने में मुखबिर भी असफल हो रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जब मुखबिर ही पहचान नहीं कर पा रहा है तो कहीं यह पत्थरबाज दूसरे इलाके या जिले के तो नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारिक तौर पर अधिकारी भी इस पर स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि दबिश लगातार दी जा रही हैं लेकिन अभी तक उपद्रव में शामिल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। 

बवाल में दूसरे जिले के लोग भी हुए थे शामिल, होगी जांच

बवाल में संभल के अलावा दूसरे जिलों के लोग भी शामिल थे। पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई बताया कि ऐसी सूचना मिल रही हैं कि बवाल में बुलंदशहर, रामपुर और हापुड़ जिले के मदरसे में पढ़ने वाले युवा और देहात क्षेत्र के लोग संभल उपद्रव में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी को डाक द्वारा एक पत्र मिला था। जिसमें हापुड़ जिले से कुछ लोग उपद्रव में शामिल होने की जानकारी थी। उस पत्र की भी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा रामपुर और बुलंदशहर जिले से यदि लोग आए हैं तो उनकी भी जांच कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि सभी शिकायतों पर गौर की जा रही है।

12 और बवालियों के नाम की जानकारी हुई

पुलिस वीडियो और फोटो से चेहरों की पहचान करने के साथ ही नाम की जानकारी भी जुटाने में लगी है। एसपी ने बताया कि 12 उपद्रवियों के नाम पता लगे हैं। उनके ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया है। स्पेशल टीम बनाकर इन उपद्रवियों को गिरफ्तार कराया जाएगा। बताया कि 81 नाम की जानकारी पहले से है। अब 12 नाम और जानकारी में आए हैं। 93 उपद्रवियों के चेहरे के साथ नाम की जानकारी मिल गई है। 400 चेहरे सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed