फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence Alert regarding Friday namaz PAC RAF and RAF deployed at every nook and corner

Sambhal Violence: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था; चप्पे-चप्पे पर PAC, RRF और RAF तैनात

Fri, 13 Dec 2024 01:43 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Dec 2024 01:43 AM IST
सार

बवाल के बाद से शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसमें ड्रोन से निगरानी भी शामिल है।

विज्ञापन
Sambhal Violence Alert regarding Friday namaz PAC RAF and RAF deployed at every nook and corner
संभल में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : संवाद

विस्तार

जुमे की नमाज को लेकर संभल में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स का पहरा है। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जामा मस्जिद पर कड़ा पहरा रहेगा। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे।

विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों से फोर्स बुलाई हुई है। इसके अलावा आरआरएफ, आरएएफ और पीएसी की 10 कंपनी शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से चौकसी बरती जा रही है। शहर में शांति का माहौल है, लेकिन पुलिस की निगरानी और सतर्कता बरकरार है। एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद पर तीन लेयर सुरक्षा रहेगी। जामा मस्जिद जाने वाले दो रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है। वहां फोर्स को लगाया हुआ है। नमाज अदा करने के लिए लोग पैदल ही जाएंगे। वाहन जामा मस्जिद के आसपास पार्क नहीं कराया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन

ड्रोन से होगी जामा मस्जिद और आसपास के इलाके में निगरानी
बवाल के बाद से शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसमें ड्रोन से निगरानी भी शामिल है। जुमा नमाज के दौरान ड्रोन से जामा मस्जिद और उसके आसपास इलाके में निगरानी की जाएगी। एसपी ने बताया कि शहर के सभी कैमरे चालू हैं और उनके माध्यम से भी निगरानी बरकरार है।

अपने अपने क्षेत्र की मस्जिद में नमाज अदा करें लोग : एसपी
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल शहर के आसपास के देहात क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदार लोगों से संवाद किया है। जिसमें अपने अपने गांव की मस्जिद में ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। एसपी ने कहा कि उलमा से भी लगातार यही अपील कराई जा रही है। जिससे जामा मस्जिद पर अनावश्यक भीड़ न पहुंचे। जो लोग मस्जिद के आसपास के नमाज अदा करते चले आ रहे हैं वही लोग नमाज अदा करें। धारा 163 लागू है इसलिए उसका भी पालन कराया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed