फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal uproar: None of the 74 accused seen in the poster were identified

संभल बवाल : पोस्टर में दिखने वाले 74 आरोपियों में से किसी की भी नहीं हुई पहचान

Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sambhal uproar: None of the 74 accused seen in the poster were identified
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल में जो आरोपी वांछित हैं, उनकी तलाश में पुलिस लगातार लगी है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही। 74 आरोपियों के पोस्टर भी लगाए गए। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि सोशल मीडिया के साथ आसपास के जिलों में भी पोस्टर में दिखने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए एसआईटी काम कर रही है। साइबर एक्सपर्ट की टीम भी लगाई है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान जामा मस्जिद के नजदीक बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने फायरिंग, आगजनी और तोडफोड़ की थी। यह बवाल हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर भी हुआ था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस बवाल में सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से 74 आरोपियों के चेहरे पुलिस के सामने आए थे। इन आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने 15 फरवरी को इन आरोपियों के पोस्टर लगाए थे, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने सूचना देने वाले को इनाम दिए जाने की घोषणा भी की थी। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दाढ़ी वाले व्यक्ति का चेहरा साफ दिखा, लेकिन पहचान नहीं हुई

जामा मस्जिद के नजदीक भीड़ को उकसाने और आगे बढ़ने का इशारा करने वाला दाढ़ी वाला व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ था। आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। यही व्यक्ति भीड़ को उकसाता हुआ और धार्मिक नारे लगाता हुआ दिखा था। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन की, लेकिन इस व्यक्ति की जानकारी सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed