फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal uproar: Charge sheet of two FIRs will be filed soon

संभल बवाल : दो एफआईआर की चार्जशीट जल्द होगी दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sambhal uproar: Charge sheet of two FIRs will be filed soon
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में दो मामलों की चार्जशीट भी पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है। दोनों एफआईआर में विवेचनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें एक एफआईआर में सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। बवाल में संभल और नखासा थाने में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें 10 मामलों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसी एफआईआर में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस छानबीन में उनकी भूमिका भी बवाल में शामिल पाई गई थी। इसके चलते उन्हें 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद से वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हुआ था। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। गोली चलने के साथ ही आगजनी और पत्थरबाजी हुई थी। तोड़फोड़ की गई थी। पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें चार मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुए थे। हत्या के मामले में पुलिस शारिक साटा गिरोह के मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शारिक साटा भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों के खिलाफ भी चारों हत्याओं की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो गई है। इसके अलावा बवाल और तोड़फोड़ व पुलिस से लूट के मामले समेत 10 एफआईआर में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। अब दो मामले की विवेचना चल रही थी। वह भी लगभग पूरी हो गई है।
0000000000



बवाल की साजिश शारिक साटा ने की थी

दीपा सराय निवासी शारिक साटा बड़ा वाहन चोर है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह दाऊद इब्राहिम की डी गैंग और पाकिस्तान की खुफिया इकाई आईएसआई के संपर्क में भी रहता है। नकली नोट के मामले में भी आरोपी बनाया गया था। संभल बवाल की साजिश भी शारिक साटा ने दुबई में रहते हुए तैयार की। गुर्गों को हथियार मुहैया कराए और विदेशी कारतूस भेजे। एसपी का कहना है कि शारिक साटा की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। न्यायालय से भगोड़ा घोषित कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।



0000000000000
सांसद पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप



जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में एक मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर भीड़ को भड़काने का आरोप है। इस मुकदमे में कई सौ अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। हालांकि इसमें एक ही गिरफ्तारी अभी तक हुई है। अन्य आरोपियों की छानबीन की जा रही है।



0000000000000000
74 उपद्रवियों का सुराग नहीं लगा
बवाल में 74 उपद्रवी ऐसे चिन्हित किए गए थे जिनके फोटो और वीडियो सामने आ गए थे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टर को चस्पा किया और इनाम दिए जाने की भी घोषणा की थी लेकिन पोस्टर में दिखने वाले किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। पुलिस अभी भी इन आरोपियों की तलाश में लगी है। सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिए जाने की घोषणा है। साथ ही पहचान गोपनीय रखने की भी बात पुलिस द्वारा इन पोस्टर में लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed