फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Two year old son died in a road accident, father admitted in the hospital also died

Sambhal: हादसे में दो साल के बेटे की मौत, अस्पताल में भर्ती पिता ने भी दम तोड़ा, होली मिलने जा रहे थे दोनों

Tue, 26 Mar 2024 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

संभल में होली मिलने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। दो साल के बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Sambhal: Two year old son died in a road accident, father admitted in the hospital also died
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक।(file)

विस्तार

होली मिलने बहजोई आ रहे गांव लहरावन निवासी ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानी की बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे ज्ञानचंद्र और उसका बेटा रोशन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया। चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बेटे रोशन (2) वर्ष ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना के बाद पिता ज्ञानचंद्र ने भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की पड़ताल की। भाई चंद्रभान की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, दूध ले जा रहे वाहन की टक्कर से थाना धनारी के गांव रामनगर उर्फ कनुआ नगला निवासी राजवीर (24) वर्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में हरपाल ने बताया कि बहजोई के गांव दूधापुर में राजवीर की ससुराल है। राजवीर की पत्नी मायके में थी। राजवीर सोमवार को सुबह होली मिलने अपनी ससुराल दूधापुर जा रहा था।


इस बीच मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के निकट दुग्ध वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हरपाल के मुताबिक करीब सात माह पहले राजवीर की शादी हुई थी।

 प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed