Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Thieves locked priest temple room, stole idol and other items

संभल: मंदिर में चोरी करते समय नहीं कांपे हाथ, पुजारी को कमरे में किया बंद, राधा रानी की प्रतिमा काटकर ले गए

Wed, 11 Oct 2023 05:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोर मंदिर से कई चीजों को उठाकर ले गए हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sambhal: Thieves locked priest temple room, stole idol and other items
संभल के मंदिर से प्रतिमा चोरी कर रहे गए चोर - फोटो : संवाद

विस्तार

बबराला थाना क्षेत्र में बने बांके बिहारी मंदिर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। मंदिर से राधा रानी की प्रतिमा सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर बबराला में रेलवे स्टेशन रोड पर देर रात लगभग दो बजे पीछे खाली पड़े मैदान में चोर मंदिर में घुस गए।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर के अंदर बने पुजारी के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद मंदिर से दो लड्डू गोपाल की प्रतिमा, एक शालिग्राम, एक चांदी का छत्र, एक राधा रानी की प्रतिमा, लगभग 20 दीपक, एक ताबें का कलश, एक तांबे का सर्प, एक राधा कृष्ण की प्रतिमा, एक पीतल का कलश सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोर राधा रानी की प्रतिमा जो पीतल की बनी थी उसे काटकर ले गए। सूचना पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुजारी श्याम बिहारी ने बताया कि वह देर रात चाय पीने के लिए उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में जाकर सो गए। मंदिर बबराला में रोड के किनारे पर बना हुआ है जिसके चलते वाहनों की हर समय आवाज आती रहती है। जब वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन गेट बाहर से लगा होने का कारण नहीं खुला।


इसके बाद उन्होंने नगर के ही एक श्रद्धालु को फोन किया तब उन्होंने किसी को भेज कर कमरे का दरवाजा खुलवाया। मंदिर खोलकर देखा तो वह एक साथ चकित रह गए। मंदिर से राधा-रानी की प्रतिमा के साथ में लड्डू गोपाल और शालिग्राम के साथ अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने मंदिर के प्रबंधक को सूचना दी। गुन्नौर प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed