{"_id":"6373f0ae0fb10c55a412dced","slug":"sambhal-the-main-accused-of-the-ruckus-in-majhavali-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : मझावली में हुए बवाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की एहतियाती चौकसी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : मझावली में हुए बवाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की एहतियाती चौकसी बरकरार
Wed, 16 Nov 2022 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनियाठेर के गांव मझावली में दो समुदायों के बीच टकराव का मुख्य आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। भागे हुए छह नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अज्ञात की पहचान करने में जुटी है। गांव में पूरी तरह शांति है और पुलिस फोर्स एहतियातन तैनात है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर इस बवाल के चलते सीओ दिनेश कुमार को हटाया गया है। अब चंदौसी सर्किल का चार्ज दीपक कुमार को दिया है। आटा पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि गांव मझावली में दो समुदायों के बीच टकराव के मुख्य आरोपी शानू को बहजोई रोड स्थित गांव आटा के पास से गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो गांव मझावली में रविवार को दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया था। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। यह विवाद एक विद्यालय के बाहर खड़े होकर छींटाकशी करने पर हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित पक्ष विशाल सैनी की तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 10-12 अज्ञात पर बवाल की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें मुख्य आरोपी समेत आठ गिरफ्तार हो चुके हैं। छह नामजद भागे हुए हैं। अज्ञात की पहचान की जा रही है। सोमवार को थाना बनियाठेर पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने पूरी घटना की जानकारी ली थी। बनियाठेर थाने की आटा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार और सीओ चंदौसी दिनेश कुमार की लापरवाही मानी। चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। जबकि सीओ चंदौसी को चार्ज से हटाया है।
विज्ञापन