फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Stray animals stopped in government school, then Viksit Bharat Sankalp Yatra program

Sambhal: सरकारी स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु, फिर विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम, पुलिस ने बमुश्किल कराए मुक्त

Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

संभल जिले के काजी बेहटा में विकसित भार संकल्प यात्रा कार्यक्रम होना था। इसके लिए सभी लोग तैयार थे। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के फसल बर्बाद करते देख कुछ किसानों ने एकत्र होकर 50 छुट्टा पशुओं को घेरकर कंपोजिट विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। लेखपाल व ग्राम प्रधान की सूचना के बाद असफर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर पशुओं को मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Sambhal: Stray animals stopped in government school, then Viksit Bharat Sankalp Yatra program
चंदौसी के सरकारी स्कूल में बंद छुट्टा पशु - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव काजी बेहटा में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय में छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर छुट्टा पशु बंद होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ बनियाठेर, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समझाकर छुट्टा पशुओं को छुड़वाया। इसके बाद साफ सफाई कराई। बीडीओ ने ग्रामीणों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव काजी बेहटा में शनिवार की दोपहर 12 बजे से भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
विज्ञापन


क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। करीब दस बजे परेशान कुछ किसान एकत्र हो गए। उन्होंने जंगल में घूम रहे करीब 50 छुट्टा पशुओं को घेरकर कंपोजिट विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए पहुंचे लेखपाल व ग्राम प्रधान विजय कुमार ने मामले की सूचना पुलिस व अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी बनियाठेर मोहित काजला, सचिव उत्कर्ष गुप्ता भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि गोशाला न होने से छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और छुट्टा पशुओं को छुड़वा दिया।


बीडीओ के निर्देश पर लेखपाल ने गांव में गोशाला के लिए भूमि चिह्नित की। ग्राम प्रधान ने तुरंत ही ट्रैक्टर बुलवाकर ग्राम समाज की भूमि में खड़ी फसल की जुताई करा दी। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय परिसर में साफ सफाई कराई गई। दोपहर के बाद कार्यक्रम हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed