{"_id":"6a16f894b0d6379553071640","slug":"sambhal-sp-workers-protest-against-neet-paper-leak-and-rising-prices-scuffle-with-police-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 27 May 2026 07:29 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 27 May 2026 07:29 PM IST
सार
नीट पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक व खींचतान हुई। बाद में सांसद जियाउररहमान वर्क समेत सपा नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
संभल में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
नीट पेपर लीक, सिलिंडर और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान डीएम को ज्ञापन देने को लेकर पुलिसकर्मियों और सपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक और खींचतान हुई। कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद सपा सांसद जियाउररहमान वर्क, राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान, विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी और जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सपाइयों ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जबकि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की।