फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Shiva idol came out from field, villagers started worship, now temple will be built

Sambhal: नवरात्र पर खेत से निकली शिव परिवार की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा पाठ, अब मौके पर बनेगा मंदिर

Mon, 16 Oct 2023 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

सरथल गांव में मूर्ति मिलने के बाद लोगों ने मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। लोगों ने इसे नवरात्र पर शुभ बताते हुए मंदिर बनाने की भी बात कही। उधर, प्रशासन ने कहा कि मूर्तियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sambhal: Shiva idol came out from field, villagers started worship, now temple will be built
संभल में मिली शिव मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

नरौली के सरथल गांव में खेत की जुताई के समय शिव परिवार की प्रतिमाएं निकलने का दावा किया गया है। मूर्ति निकलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। यहां पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। तहसील क्षेत्र के सरथल गांव निवासी रमेश पाल रविवार को अपने खेत की जुताई कर रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान अचानक ट्रैक्टर के हैरो के नीचे पत्थर आने की आवाज हुई। किसान रमेश ने ट्रैक्टर से नीचे उतरकर देखा, तो उसे सामान्य से कई पत्थर दिखे। किसान ने वह पत्थर उठाकर पास के खेत में रख दिए। इसी दौरान पड़ोसी खेत स्वामी धर्मवीर भी यहां आ पहुंचा।
विज्ञापन


उसने खेत में रखे पत्थरों के बारे में रमेश से पूछा। इसके बाद पत्थरों से मिट्टी हटाते हुए उन्हें साफ किया। दावा किया कि वह शिव परिवार की मूर्तियां हैं। मूर्तियां निकलने की जानकारी मिलने के बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खेत में मूर्तियों को रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के गांव से भी लोग मूर्तियों के दर्शन करने पहुंचे। प्रशासन के मुताबिक मूर्ति मिलने की जांच की जाएगी। किसान से इसके बारे में जानकारी लेने की तैयारी की जा रही है। 

नवरात्र पर मंदिरों में सुबह से भारी भीड़

शारदीय नवरात्र पर चंदौसी के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु भोर से ही पहुंचने लगे हैं। पहले दिन मंदिरों में माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखे। शहर के मंदिरों में शाम को महाआरती की गई।

श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती में शामिल होकर परिवार के सुख-शांति का कामना की। नगर के गांव मौलागढ़ में स्थापित प्राचीन कंकाली मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे और पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर में लगी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे।



नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी, कैथल गेट स्थित श्री गंगा देवी मंदिर, जारई गेट स्थित प्राचीन मंदिर तथा रायसत्ती स्थित देवी मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने मां की आराधना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed