{"_id":"67003cd2b1a87e40ac026824","slug":"sambhal-sambhal-mp-upset-with-remarks-made-on-hazrat-mohammad-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal : हजरत मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से संभल के सांसद खफा, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal : हजरत मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से संभल के सांसद खफा, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Sat, 05 Oct 2024 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:37 AM IST
सार
सांसद बर्क ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने और प्रदेश सरकार से नरसिंहानंद को गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हजरत मोहम्मद को लेकर नरसिंहानंद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी जताई है। साथ ही केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने और प्रदेश सरकार से नरसिंहानंद को गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर पर मीडिया से वार्ता की। इस दौरान सांसद ने कहा कि नरसिंहानंद ने जो आपत्तिजनक टिप्पणी हजरत मोहम्मद साहब की शान में की है। उससे हिन्दुस्तान हीं नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों में रोष है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इस तरह की टिप्पणी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। जिसमें फांसी दिए जाने का प्रावधान हो।
विज्ञापन
आगे कहा कि जब सदन शुरू होगा तो वह इस मामले में कानून बनाने की मांग करेंगे। आगे कहा कि देश का माहौल खराब करने की यह साजिश है। भाजपा और आरएसएस का संरक्षण है। तभी इस तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। जो मुसलमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि नरसिंहानंद की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय तक जाएंगे।