फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's Palak won bronze medal in Senior National Kurash Competition

सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में संभल की पलक ने जीता कांस्य पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sambhal's Palak won bronze medal in Senior National Kurash Competition
संभल। सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में संभल के पलक मलिक ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। संभल पहुंचने पर सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में 18 फरवरी को भारतीय कुराश संघ की ओर से सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से संभल के कल्याणपुर स्थित त्यागी स्पोर्टस व कन्या गुरुकुल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें बालिका वर्ग 57 किलोग्राम भार में हजरतनगर गढ़ी निवासी पलक मलिक ने सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। गांव असालतपुर निवासी आयुषी सागर ने 48 किलोग्राम भाग वर्ग में गांव खग्गुपुरा निवासी ललिता, बालक वर्ग में अब्दुल कादिर, गुलेहसन, नजाकत अली, संजय दत्त, कौशल शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

सभी खिलाड़ियों का त्यागी स्पोर्टस स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स स्कूल के संचालक भोले सिंह त्यागी, पुष्पेंद्र आर्य, विजयपाल त्यागी, राकेश सैनी, भागेश त्यागी, भगवान सिंह, रामौतार पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed