फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal News: Two friends riding a bike died in an accident, chaos in the village

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, गांव में मचा कोहराम, एक का घर बनाने का अरमान रहा अधूरा

Tue, 03 Dec 2024 06:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गंवा
संवाद न्यूज एजेंसी, गंवा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

गवां-अनूपशहर मार्ग पर हरदासपुर के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों हरियाणा में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। फैजान का घर बनाने का सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन
Sambhal News: Two friends riding a bike died in an accident, chaos in the village
सड़क हादसे में दो दोस्तों की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव हरदासपुर के निकट बाइक सवार फैजान अली (23) और उवैस (22) निवासी पाकबड़ा को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में फैजान अली की मौके पर ही मौत हो गई। उवैस ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उवैस के बड़े भाई परवेज ने बताया दोनों हरियाणा में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह बाइक से निकले थे। घर पर हरियाणा के फरीदाबाद जाने की बात कही थी। मौत की खबर से उवैस की मां रुखसाना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वहीं, फैजान की मां शायरा बानो ने बताया पांच भाई बहनों में सबसे छोटा होने के कारण परिवार का लाडला बेटा था। अपने दोस्त के साथ हरियाणा में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के लिए निकला था। रजपुरा थाने के प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बनाने का सपना रह गया अधूरा

फैजान के पास अपना निजी घर नहीं है। परिवार बेहद गरीब होने के कारण किराये पर रह रहा है। फैजान की मां शायराबानो ने बताया पांच भाई बहनों में सबसे छोटा बेटा होने के कारण वह बहुत लाडला था। अक्सर कहता था कि एक दिन अपनी कमाई से अपना घर बनाऊंगा।



मंगलवार की सुबह घर निकलते समय भी उसने यही कहा कि वह मां जा रहा है। बहुत रुपये कमाकर लौटूंगा। बिलखते हुए मां ने बताया दो घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed