{"_id":"670b89620b1aac4a7807c112","slug":"sambhal-news-dj-fell-on-children-dancing-in-lagun-one-died-three-injured-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लगुन में डांस करते बच्चों पर गिरा डीजे, एक की मौत...तीन घायल, गांव में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लगुन में डांस करते बच्चों पर गिरा डीजे, एक की मौत...तीन घायल, गांव में मच गया कोहराम
Sun, 13 Oct 2024 02:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,जुनावई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क,जुनावई (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
जुवानइ में हुए हादसे में जख्मी बच्चे
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
जुनावई क्षेत्र के गांव मिठनपुर में शनिवार रात लगुन समारोह में डीजे के बॉक्स गिरने से छह वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में से एक बच्चे का अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। अन्य दो बच्चे गांव के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
गांव मिठनपुर निवासी चंद्रकेश के यहां शनिवार की रात लगुन का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे की धुन पर बच्चे डांस कर रहे थे। करीब 11 बजे डीजे के कुछ बॉक्स नीचे आ गिरे। इनमें दबकर नीलेश के बेटे कृष्णा (6) तथा गांव के ही अमित (8), विकास (10), प्रदीप (3) घायल हो गए।
विज्ञापन
समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। परिजन घायल कृष्णा और अमित को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। अमित की हालत गंभीर है। विकास और प्रदीप को गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन