फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal News: Construction of Satyavrat police post accelerates, search for Sarish Satha gang

Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण पूरा कराने में जुटे अधिकारी, सारिश साठा गिरोह की देश भर में तलाश

Tue, 28 Jan 2025 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

जामा मस्जिद के पास बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसमें स्टाफ के लिए ठहरने और कार्यालय की सुविधाएं होंगी। एएसपी ने निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोकार्पण फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। उधर, पुलिस हिंसा में शामिल शारिक साठा गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal News: Construction of Satyavrat police post accelerates, search for Sarish Satha gang
संभल में निर्माणाधीन चौकी - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण हो रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे जल्द लोकार्पण किया जा सके। इस पुलिस चौकी का निर्माण एहतियाती सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसमें स्टाफ के लिए ठहरने की भी पूरी व्यवस्था रहेगी।पुलिस चौकी में कार्यालय, स्टाफ के लिए कक्ष, हवालात व पार्किंग आदि को तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


भवन निर्माण पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग का कार्य किया जाना है। सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र ने निरीक्षण कर स्थिति देखी है। जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि पुलिस चौकी का लोकार्पण फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। गणतंत्र दिवस पर लोकार्पण की तैयारी थी लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन

सरथल चौकी के नजदीक लगेगा सत्यव्रत पुलिस चौकी का बोर्ड

सरथल पुलिस चौकी के नजदीक हरिहर मंदिर मार्ग लिखा बोर्ड शनिवार की शाम को लगा दिया था। जिसको पुलिस ने सफेट रंग से पेंट करा दिया था। अब सोमवार को पुलिस ने इस बोर्ड पर सत्यव्रत पुलिस चौकी मार्ग अंकित कराने की तैयारी की है। यह मार्ग सत्यव्रत पुलिस चौकी को भी जाता है। इसलिए पुलिस ने बोर्ड हटाए के स्थान पर सत्यव्रत पुलिस चौकी अंकित कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

संभल। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गैर जनपदों में भी डेरा डाले हुए हैं। चार हत्याएं करने वाले दो सदस्य पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है। जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस की छानबीन जारी है। जो जानकारी गिरफ्तार हुए आरोपियों से मिली उसके आधार पर टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही बड़ी सफलता भी मिलेगी।

एसपी ने बताया कि शारिक साटा गिरोह के मुल्ला अफरोज को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। दूसरा आरोपी वारिस 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मुल्ला अफरोज ने बिलाल और अयान की हत्या की थी। जबकि वारिस ने कैफ और नईम की हत्या को अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। उसके आधार पर टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी। बताया कि आरोपियों की साजिश थी कि 24 नवंबर को पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ में शामिल लोगों की हत्याएं की जाएं। जिससे देशभर में दंगा हो जाए। यह पूरी साजिश के पीछे कई और लोग शामिल थे। उनके खिलाफ भी सबूत तलाश किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed