{"_id":"602c2c768ebc3ee8fd5e4ee9","slug":"sambhal-mp-speak-on-bjp-governmet-sambhal-news-mbd3798718151","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संविधान है देश की आत्मा, इसकी रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी '","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'संविधान है देश की आत्मा, इसकी रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी '
विज्ञापन
संभल। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनॉल लॉ बोर्ड के सदस्य तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा ने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी यह देश बचेगा। उन्होंने गृहमंत्री पर आरोप लगाए और केंद्र सरकार पर भी निशाने साधे। वह मंगलवार को रात हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराजुल उलूम में संविधान बचाओ मुहिम के तहत बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुस्लिमों की भागीदारी रही।
उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है लेकिन मनुवादी ताकतें संविधान को किनारे करके मनु स्मृति लागू कराना चाहती हैं। इस स्थिति में प्रत्येक भारतीय की सबसे पहली जिम्मेदारी संविधान की रक्षा करने की है। इसके लिए मिशन सेव कांस्टीट्यूशन शुरू किया गया है। कमजोर वर्ग को न्याय दिलाना इस मिशन की जिम्मेदारी है। मिशन के कार्यकर्ता लिए गांव, ब्लाक, जिला, प्रदेश और देश स्तर पर काम करेंगे। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने अध्यक्षता की।
सांसद ने कहा कि मुस्लिम समाज और कमजोर वर्ग की एकता पर जोर दिया। साथ ही संसद में उठाए मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि वे मुसलमानों के हक के लिए अपनी आवाज को संसद में बुलंद रखेंगे। संचालन अहमद स्वालेह इसराइली ने किया। पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष तरन्नुम अकील, पूर्व अध्यक्ष हकीम कौसर, मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क, मुशीर खां तरीन, इनामुर्रहमान खां, साद आदिल, सुबहान, सय्यद असलम, मोहम्मद इस्लाम , रजा-उर-रहमान आकिफ़, अशरफ सैफी, चौधरी शरफ़ अली खां भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना मोहम्मद मियां रहे।