फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal : MP Shafiqur Rahman Burke gave statement regarding Gyanvapi

Sambhal : बर्क ने कहा- भाजपा सरकार मस्जिदों पर हमलावर हो रही है, 2024 में इसका नतीजा भुगतना होगा

Sat, 15 Oct 2022 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

Sambhal : ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। कहा है कि मस्जिद में हिन्दू धर्म की कोई भी चीज या शिवलिंग होने का कोई मतलब ही नहीं है। जब मुसलमानों का शिवलिंग से कोई ताल्लुक नहीं तो वह इबादतगाह में कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Sambhal : MP Shafiqur Rahman Burke gave statement regarding Gyanvapi
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। कहा है कि मस्जिद में हिन्दू धर्म की कोई भी चीज या शिवलिंग होने का कोई मतलब ही नहीं है। जब मुसलमानों का शिवलिंग से कोई ताल्लुक नहीं तो वह इबादतगाह में कैसे हो सकता है। मस्जिदों पर कार्रवाई को भाजपा की साजिश बताया है। साथ ही कहा है कि इसका नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए सांसद ने कहा कि कुछ समय पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद से शिवलिंग मत निकालो। सांसद ने कहा कि इस बयान से साफ जाहिर हुआ था कि भाजपा साजिशन मस्जिदों को निशाना बना रही है। कहा कि जनता और देश के हित में यह कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन


ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग बताकर जिस पत्थर का परीक्षण कराने की मांग की गई थी। उसको न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सांसद ने कहा कि वह न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed