Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: MP Burq and his father threatened, youth from other community arrested

Sambhal: सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने के मामले में युवक गिरफ्तार, मस्जिद में घुसने की कर चुका कोशिश

Sat, 28 Dec 2024 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Sambhal: MP Burq and his father threatened, youth from other community arrested
संभल से सपा सांसद बर्क और उनके पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सांसद के घर के केयरटेकर की तहरीर के आधार पर की गई।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अजय शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को सांसद के घर पर रहने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि दूसरे समुदाय का युवक बृहस्पतिवार की शाम को सांसद के घर में आया था।
विज्ञापन


जिसने सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछा। जब उसको बताया गया कि इस समय दोनाें लोग घर पर नहीं है तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कहा कि सांसद और उसके पिता ने बहुत परेशान किया है। वह गाली-गलौज करता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई। इसी क्रम में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान किया गया है। मालूम हो आरोपी युवक 20 दिसंबर को जुमा नमाज के दौरान जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास कर चुका है। उसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed