फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Lok Sabha seat: 20 years ago, PM Modi held a public meeting in Kurukshetra ground

संभल लोकसभा सीट: 20 वर्ष पहले PM मोदी ने कुरुक्षेत्र मैदान में की थी जनसभा, 2024 में किया मंदिर का शिलान्यास

Tue, 26 Mar 2024 11:17 AM IST
विमल शर्मा नदीम अली, संभल
नदीम अली, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:17 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में बीस साल पहले चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े ओमवीर सिंह खड़गवंशी के समर्थन में प्रचार किया था। तब लोग उनके हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Sambhal Lok Sabha seat: 20 years ago, PM Modi held a public meeting in Kurukshetra ground
संभल में मोदी 2004 में की थी जनसभा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 20 वर्ष पहले आए थे तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने संभल के कुरुक्षेत्र मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने एक धर्मस्थल का नाम लेकर कहा था कि वह हिंदुओं की धरोहर है।

विज्ञापन


यह कहना है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म कुमार शर्मा का। 2004 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। वह संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए ओमवीर सिंह खड़गवंशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


उनका हेलीकॉप्टर कुरुक्षेत्र मैदान के सामने खाली पड़े मैदान में उतरा था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंच पर पहुंचने के बाद वह 40 मिनट तक लगातार बोलते रहे।  नरेंद्र मोदी उस समय फायर ब्रांड नेता की छवि बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व पर जमकर बोलते थे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी प्रोफेसर रामगोपाल थे, बसपा से तरन्नुम अकील और भाजपा से ओमवीर सिंह खड़गवंशी मैदान में थे। जब राष्ट्रीय परिवर्तन दल से डीपी यादव चुनावी मैदान में उतरे तो भाजपा प्रत्याशी को डमी प्रत्याशी बनाकर अफवाह फैलाई गई थी।

इसके चलते नरेंद्र मोदी के दौरे का लाभ नहीं मिला और सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई थी।

2009 में लोस चुनाव का प्रचार किया

2009 में नरेंद्र मोदी चंदौसी आए थे। उस समय उन्होंने संभल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया था। तीसरा दौरा इसी वर्ष 19 फरवरी को हुआ। जब प्रधानमंत्री ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि मंदिर का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। 20 वर्ष में नरेंद्र मोदी के संभल जिले में तीन दौरे हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed