फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Kanwariyas were furious by accusing them of spitting and throwing stones

Sambhal: छत से थूकने और पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर भड़के कांवड़िये, दो बार धरने के अंदाज में सड़क पर बैठे

Mon, 25 Jul 2022 10:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Jul 2022 10:59 PM IST
सार

करीब 50 कांवड़ियों का एक जत्था खग्गूसराय से गुजर रहा था। अचानक कुछ कांवड़िये भड़क गए। उनका आरोप था कि छत से कांवड़ पर थूका गया और पत्थर बरसाए गए। इस आरोप के साथ जत्थे में शामिल सभी कांवड़िये आक्रोश में आ गए।

विज्ञापन
Sambhal Kanwariyas were furious by accusing them of spitting and throwing stones
कांवड़ियों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क से गुजरते कांवड़ियों के जत्थे पर छत से थूकने और पत्थर फेंकने के आरोप से खग्गूसराय मोहल्ले में हंगामेपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कांवड़िये धरने के अंदाज में सड़क पर बैठ गए। भाजपा नेता के समझाने पर वे आगे बढ़े लेकिन कुछ दूरी पर जाकर फिर बीच सड़क पर बैठ गए। अफसरों के समझाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर करीब पौन घंटे बाद कांवड़िये आगे बढ़े।

विज्ञापन


घटनाक्रम सोमवार की शाम करीब छह बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 50 कांवड़ियों का एक जत्था खग्गूसराय से गुजर रहा था। अचानक कुछ कांवड़िये भड़क गए। उनका आरोप था कि छत से कांवड़ पर थूका गया और पत्थर बरसाए गए। इस आरोप के साथ जत्थे में शामिल सभी कांवड़िये आक्रोश में आ गए। आर्य समाज रोड पर धरने के अंदाज में बैठकर उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस जानकारी पर एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम विनय कुमार मिश्र, सीओ जितेंद्र सिंह, एसडीएम विनय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर भी कांवड़िये शांत नहीं हुए। कुछ देर में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल वहां पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग का आश्वासन देकर कांवड़ियों को आगे बढ़ने पर रजामंद किया। कुछ आगे बढ़ने के बाद कांवड़ियों का यह जत्था चौधरी चरण सिंह पार्क के पास फिर सड़क पर बैठ गया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिकारियों ने फिर समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एएसपी को तहरीर देकर वे आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस उनके साथ रही। पुलिस टीम कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर तक उन्हें पहुंचा कर आई। नखासा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धारा 153 (जानबूझकर शांति भंग करने), 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) में केस दर्ज किया है।


खग्गूसराय में कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो कांवड़ियों द्वारा छत से थूकने का आरोप लगाया गया था। पुलिस कांवड़ियों के साथ थी। उन्हें समझाकर आगे रवाना किया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- चक्रेश मिश्र, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed