{"_id":"65146e116fc4deb84008fdeb","slug":"sambhal-inspector-obscene-audio-goes-viral-asks-rape-victim-talk-me-on-whatsapp-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो वायरल, दुष्कर्म पीड़िता से कहा मुझसे वाट्सअप पर बात करो, सुनकर एसपी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो वायरल, दुष्कर्म पीड़िता से कहा मुझसे वाट्सअप पर बात करो, सुनकर एसपी भी हैरान
Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
सार
गुन्नौर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसकी जांच एएसपी को सौंपी हैं। आरोप है कि इंस्पेक्टर में दुष्कर्म पीड़िता से कई बार बात की थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुन्नौर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार पूछताछ के नाम पर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी से अश्लील बातें करने के आरोप में घिर गए हैं। बातचीत के दो ऑडियो वायरल होने व पीड़िता के भाई की शिकायत पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।
मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। दुष्कर्म की यह घटना जून में हुई थी। किशोरी के परिजनों का कहना है कि बतौर विवेचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने का हवाला देकर पीड़िता से कई बार पूछताछ की।
फोन पर पूछताछ में मेडिकल के दौरान क्या-क्या हुआ, किन चीजों के सैंपल लिए गए जैसे सवाल उठाए। एक-दो बार ऐसे शब्दों से बात शुरू की जैसे संबोधन प्रेमिका के लिए किए जाते हैं। इस तरह की बातचीत के वायरल हुए ऑडियो में 1.58 मिनट का और दूसरा 1.10 मिनट का है।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़िता पर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए भी दबाव बनाया। पीड़िता के भाई ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि विवेचक द्वारा आरोपियों से साठगांठ कर दो आरोपियों के ही नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
गवाहों के सही बयान दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया है। उधर, आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि ऑडियो की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैंने किसी से अश्लील बात नहीं की है। जांच निष्पक्ष की गई है।